फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ND Tiwari remembered on 94th birth anniversary

94वें जन्मदिन पर पूर्व सीएम एनडी तिवारी को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
ND Tiwari remembered on 94th birth anniversary
पूर्व सीएम एनडी तिवारी के जन्मदिन पर पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में मंचासीन पालिकाध्यक्ष प - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे पं. नारायण दत्त तिवारी को उनके 94 वीं जयंती और पहली पुण्य तिथि पर याद किया गया। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हेें महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी सोच का व्यक्ति बताया। सरकार से कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम पं. तिवारी के नाम पर रखा जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि तिवारी जैसा व्यक्तित्व अब शायद ही कोई होगा। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य अनुकरणीय हैं। उत्तराखंड में औद्योगिक विकास उन्हीं की देन है। सरकार से मांग की गई कि पूर्व सीएम तिवारी के नाम से जनहित में कोई योजना भी चलाई जाय। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, सभासद सचिन आर्या, हेम चंद्र तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, अशोक पांडे, हरीश राम, मोहन कांडपाल, हेम जोशी, हर्ष कनवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशू पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल और संचालन सांसद प्रतिनिधि मोती लाल वर्मा ने कुमाउंनी में किया। चीफ फार्मेसिस्ट रहे मोती लाल वर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिला बार एसोसिएशन ने भी पूर्व सीएम एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बार के अध्यक्ष महेश परिहार ने तिवारी के नाम पर किसी बड़े संस्थान का नामकरण करने की मांग उठाई। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, सचिव भूपेंद्र मियान, दीप जोशी, कमलेश कुमार, पीसी तिवारी, प्रभात चौधरी, महेश चंद्र, प्रमोद कुमार, भुवन बहुगुणा, रवींद्र बिष्ट, जगदीश तिवारी, चंदन परिहार, महेश साह, कवींद्र पंत, विमल टम्टा, कौस्तुभ पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed