{"_id":"643d83248ee7d4d33b080777","slug":"nauna-village-of-tadikhet-will-soon-be-connected-with-road-facility-ranikhet-news-c-8-1-115287-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शीघ्र ही सड़क सुविधा से जुड़ जाएगा ताड़ीखेत का नौणा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शीघ्र ही सड़क सुविधा से जुड़ जाएगा ताड़ीखेत का नौणा गांव
Mon, 17 Apr 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड का सुदूरवर्ती नौणा गांव अब मोटर मार्ग से जुड़ जाएगा। स्थानीय ग्रामीण वर्षों से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल ने विधायक निधि से दो किमी सड़क स्वीकृत करा यहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस सड़क से 35 से अधिक परिवारों का लाभ मिलेगा। ताड़ीखेत ब्लाक का सुदूरवर्ती नौणा गांव सड़क से वंचित था। ग्रामीण वर्षों से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग कर रहे थे। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को एक से दो किमी की पैदल चढ़ाई चढ़नी पड़ रही थी।सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। भाजपा बिनसर मंडल के महामंत्री सुनील मेहरा ने बताया कि विधायक निधि से लगभग दो किमी सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। विधायक प्रतिनिधि बिनसर मंडल के मंत्री राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस सड़क से 30 से 35 परिवारों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य विजय नेगी, पूरन सिंह राणा, गिरीश चंद, हीरा राणा, पुष्कर सिंह, मदन राणा, पूरन चंद्र जोशी, अशोक कुमार जोशी, तरुण जोशी, रजत जोशी, कैलाश चंद जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन