फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nathu Singh, who guarded the borders for 33 years, is no more

Almora News: 33 साल तक सीमाओं की रक्षा करने वाले नाथू सिंह नहीं रहे

Mon, 23 Jun 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 23 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nathu Singh, who guarded the borders for 33 years, is no more
द्वाराहाट के नौलाकोट में स्व. नाथू सिंह बोरा को अंतिम विदाई देते लोग। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीएसएफ में रहकर 33 वर्षों तक सीमाओं की रक्षा करने वाले नाथू सिंह बोरा (72) का निधन हो गया है। उनकी नौलाकोट के श्मशानघाट पर सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

द्वाराहाट ब्लाॅक के नौलाकोट गांव निवासी नाथू सिंह बोरा का हृदयगति रुकने से बीते शुक्रवार अपने आवास पर निधन हुआ। स्व. बोरा बीएसएफ में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त थे। वे अपने पीछे पत्नी ममता देवी, तीन विवाहित पुत्रों और एक पुत्री का रोता बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीनों पुत्र अन्य प्रदेशों में प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं।
विज्ञापन

पिता के निधन की खबर पाकर बीते शनिवार अपराह्न गुजरात से दो पुत्र उत्तम सिंह व गोविंद बोरा गांव पहुंचे। तीसरा पुत्र जीवन सिंह मुंबई से नहीं पहुंच सका। शनिवार शाम स्थानीय श्मशानघाट में उनके पुत्र उत्तम और गोविंद ने मुखाग्नि दी। बिमोला (अल्मोड़ा) स्थित सेक्टर हेडक्वार्टर से आईटीबीपी के जवानों ने सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्व. नाथू सिंह बोरा एक्स पैरामिलिट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन द्वाराहाट के उपाध्यक्ष रहे और सेवानिवृत के बाद लोगों के कल्याण के लिए कार्य करते रहे। उनके निधन पर विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और महेश नेगी, हरीश बोरा, एक्स पैरा मिलिट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष टीडी शर्मा, महेंद्र बोरा आदि ने श्रद्धांजलि दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed