फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   nanisar

नानीसार मामले को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना

Thu, 18 Feb 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 नानीसार में वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी और रेखा धस्माना के साथ हुई  मारपीट के आरोपियों की लंबे समय बाद भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। हमलावरों को जल्द पकड़ने की मांग को लेकर उपपा समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना दिया। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर मामले  की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रशासन पर जिंदल ग्रुप को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने पीसी तिवारी, रेखा धस्माना समेत 12  आंदोलनकारियों को 23 जनवरी की रात जेल में ठूंस दिया। प्राथमिकी दर्ज होने  के बाद भी जिंदल ग्रुप के आरोपी कार्मिकों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इससे स्पष्ट है कि प्रशासन इस मामले में शासन के इशारे पर एक तरफा  कार्रवाई कर रहा है। वक्ताओं ने पीसी तिवारी और रेखा धस्माना के हमलावरों  को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर आनंदी  वर्मा, रेखा धस्माना, जन्मेजय तिवारी, अनूप तिवारी, नरेंद्र मोहन पंत,  शिवराज सिंह नेगी, लक्षित पंत, मनोज पंत, प्रेम आर्या, आनंदी मनराल, केडी  कांडपाल, हेमा तिवारी, पार्वती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed