फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   nanda devi festival will start from tomorrow

कल से शुरू होगा नंदादेवी महोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
nanda devi festival will start from tomorrow
नंदा देवी महोत्सव। फाइल फोटो
अल्मोड़ा। छह दिवसीय प्रसिद्ध नंदादेवी महोत्सव मंगलवार तीन सितंबर से शुरू होगा। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से नगर में सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। छह सितंबर को महाष्टमी की पूजा होगी और आठ सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा के साथ ही महोत्सव का समापन होगा। रविवार को मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंदिर प्रांगण में मां नंदा-सुनंदा के पोस्टर का भी विमोचन किया।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा और मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। गीता भवन के जीर्णोद्धार के चलते एडम्स मैदान में सांस्कृतिक समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। कहा कि अल्मोड़ा का नंदादेवी मेला प्रदेश ही नहीं पूरे देश में प्रसिद्ध है। महोत्सव में महिलाओं का भी विशेष भूमिका रहेगी। प्रतिदिन सांय के समय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, सह संयोजक सांस्कृतिक हरीश बिष्ट, व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा मुन्ना, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, अनूप साह, ललित किशोर पंत, रीता दुर्गापाल, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, दीप लाल साह और मीना भैसोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नंदादेवी मंदिर में गठित होगा ट्रस्ट
अल्मोड़ा। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने दो दिन पूर्व हुए विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि जनता के सहयोग से विवाद सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में मुख्य पुजारी और सह पुजारी हैं। मंदिर में आने वाला चढ़ावा पुजारियों का रहता है, जबकि दानपात्र में साल भर में करीब 70 हजार से एक लाख रुपये आता है। इसे कमेटी अपने बैंक खाते में डालती है। मेला आयोजित करने में करीब सात से आठ लाख रुपये खर्च होते हैं। सरकार से मात्र दो लाख रुपये की सहायता मिलती है। मेले में स्टालों और दुकानों से कमेटी को आय होती है। कमेटी प्रतिवर्ष सीए से आय व्यय का आडिट भी कराती है। कमेटी ने ट्रस्ट गठित करने के लिए पहल शुरू कर दी है। बताया इसके लिए चंद वंश परिवार ने भी सहमति दे दी है। कमेटी के पदाधिकारियों ने मंदिर में ट्रस्ट गठित करने पर सहमति जताई और कहा कि ट्रस्ट गठन को लेकर कमेटी को कोई आपत्ति नहीं है।
-------
नंदादेवी महोत्सव के कार्यक्रम
तीन सिंतबर
सुबह 7:30 बजे: मंदिर परिसर में गणेश पूजन और जागर।
11 बजे: ड्योड़ीपोखर से एडम्स तक विभिन्न विद्यालयों के बच्चों का सांस्कृतिक जुलूस।
शाम सात बजे : एडम्स मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ।
-
चार सितंबर
दोपहर 12 बजे: मंदिर परिसर में आर्मी और एसएसबी का बैंड वादन।
दोपहर 12 बजे: एडम्स मैदान में भल ईज समेत महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं।
सायं पांच बजे: मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन।
सायं 5:30 बजे: कदली वृक्षों को आमंत्रण देने को भक्तों का दल जाएगा।
-
पांच सितंबर
सुबह 5:30 बजे: विधि विधान के साथ कदली वृक्षों को मंदिर परिसर लाया जाएगा।
11 बजे: कदली वृक्षों का पूजन।
11 बजे : झोड़ा प्रस्तुति।
12:30 बजे: कदली वृक्षों से मूर्ति निर्माण।
सायं पांच: बजे महिला कवि सम्मेलन।
रात्रि आठ बजे: मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा।
-
छह सितंबर
सुबह 4 बजे: महा अष्टमी पूजन।
दोपहर 12 बजे: एडम्स में कुमाउंनी हिंदी गायन प्रतियोगिता।
सायं छह बजे: मंदिर परिसर में माता की चौकी।
-
सात सिंतबर
सुबह चार बजे: नवमी की पूजा।
11 बजे: महिला सांस्कृतिक शोभायात्रा और स्वांग की प्रस्तुति।
सायं पांच बजे: कथक नत्य और भवन संध्या।
-
आठ सितंबर
दोपहर 12 बजे: सेना और एसएसबी के जवानों का बैंड वादन।
सायं चार बजे: मां-नंदा सुनंदा की शोभायात्रा।

अल्मोड़ा में मां नंदा और सुनंदा के पोस्टर का विमोचन करते मेला कमेटी के पदाधिकारी।

अल्मोड़ा में मां नंदा और सुनंदा के पोस्टर का विमोचन करते मेला कमेटी के पदाधिकारी।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed