फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nanda Devi Fair In Almora

अल्मोड़ा में नंदादेवी का मेला

Thu, 08 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 08 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Fair In Almora
अल्मोड़ा में नंदादेवी का मेला - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। नंदादेवी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला दलों ने झोड़े गाते हुए नगर में शानदार जुलूस निकाला। बाजार में जगह-जगह झोड़े गाए। सुबह खोल्टा से कदली वृक्षों को शोभा यात्रा के साथ नंदादेवी मंदिर परिसर लाया गया। चंदवंशज सांसद केसी सिंह बाबा ने नंदादेवी मंदिर में कदली वृक्षों की पूजा की। इसके बाद मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरू हुआ। रात को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में अष्टमी की पूजा शुक्रवार नौ सितंबर को होगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह खोल्टा से श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ कदली वृक्षों को नंदादेवी मंदिर परिसर में लाए। इसके बाद चंद वंशज केसी सिंह बाबा ने कदली वृक्षों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा मां-नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया गया। रात को मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन


दिन में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने कलक्ट्रेट स्थित राम शिला मंदिर से कचहरी बाजार, लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर तक झोड़े गाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में महिलाएं झोड़े और पहाड़ी गीत गाते हुए चल रही थीं। इसके बाद नंदादेवी मंदिर प्रांगण में महिलाओं की झोड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संचालन प्रीति बिष्ट, मनोज वर्मा और मनोज सनवाल ने किया। इससे पहले गत रात विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। झोड़ा प्रतियोगिता में महिला समिति धारानौला प्रथम, सरोजना महिला समिति द्वितीय और महिला दल थपलिया, रैलीपाली, दरबारीनगर ने तीसरा स्थान पाया।  निर्णायक चंदन सिंह नैनवाल, नारायण सिंह थापा, नवीन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट थे। प्रतियोगिता में कुल पंद्रह टीमों ने भाग लिया।


मुख्य अतिथि संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शिरीष पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतला, किशन गुरुरानी, तारा चंद्र जोशी, मुन्ना वर्मा, एलके पंत समेत मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed