{"_id":"d0810c4fa11a24accd2a76dd09bae9b6","slug":"names-of-the-two-claimants-to-the-district-committees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कार्यकारिणी को भेजे दोनों दावेदारों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कार्यकारिणी को भेजे दोनों दावेदारों के नाम
ब्यूरो /अमर उजाला,भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं हो सकी। दो दावेदारों के मैदान में अड़े रहने से दोनों का नाम जिला कार्यकारिणी को भेज दिया गया।
विज्ञापन
नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई बैठक में मंडल प्रभारी गणेश राम आर्या ने पार्टी के दिशा निर्देश बताए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
त्रिलोक सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह ने दावेदारी की। दोनों के बीच आम सहमति बनाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन दोनों अपनी दावेदारी पर अड़े रहे। बाद में दोनों का नाम जिला कार्यकारिणी को भेज दिया गया। अब इस मामले में जिला स्तर से निर्णय होगा।
विज्ञापन
बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ के सह प्रदेश संयोजक तारा दत्त शर्मा, लक्ष्मी दत्त नैनवाल, दीवान भंडारी, त्रिलोक सिंह, संतोष असनोड़ा, निर्मला शर्मा, मदन मेहरा, बहादुर राम, ध्यान सिंह नेगी, धन सिंह, दरवान सिंह, कुंवर भाकुनी, सुदर्शन अग्रवाल, भारत भूषण, लाल सिंह, माधो सिंह थे।