फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Naman Dhoni

अंग्रेजों के दमन के आगे कभी नहीं झुके धौनी: तिवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Naman Dhoni
अल्मोड़ा के जिला पंचायत परिसर में क्रांतिदूत राम सिंह धौनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सालम समिति की ओर से धारानौला स्थित जिला पंचायत परिसर में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्व. धौनी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जो दमन किया उस बर्बरता के बावजूद क्रांतिदूत राम सिंह धौनी ने हार नहीं मानी। स्व. धौनी ने आजादी के आंदोलन की अलख सालम में ही नहीं देश में जगाई।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती ने धौनी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समिति के सदस्य विपिन जोशी और वित्त अधिकारी एमएल टम्टा ने धौनी पर स्वरचित कविता सुनाई। वक्ताओं ने धौनी के जीवन चरित्र पर विद्यालयों, महाविद्यालयों में पाठ्यक्रम लागू करने की मांग की। समिति के संरक्षक मंडल सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा की अध्यक्षता में समिति अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रो. एसएस पथनी, रमेश बहुगुणा, चंद्रमणि भट्ट, गिरीश मल्होत्रा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, समिति महासचिव अमरनाथ रजवार, विनोद जोशी, बसंत जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष भगीरथ पांडे, कोषाध्यक्ष विशन सिंह बोरा, शंकर चिलवाल, जीएस नेगी, प्रदीप बिष्ट, गोपाल महरा, राजू पांडे, दीवान आर्य, विशन फर्त्याल, प्रकाश बिष्ट आदि थे।
चेचक रोगियों की सेवा करते थे स्व. धौनी
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से सिकुड़ा बैंड तिराहा स्थित राम सिंह धौनी पार्क में राम सिंह धौनी की जयंती मनाई गई। स्व. धौनी के पौत्र भूपेंद्र नेगी ने स्व. धौनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी ने कहा कि धौनी ने आर्थिक तंगी के बावजूद इलाहाबाद जाकर स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वक्ताओं ने कहा कि वह चेचक रोगियों की सेवा करते थे। इस कारण वह बीमार हो गए और अल्पायु में ही उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष भगवती परिहार, उपाध्यक्ष हयात सिंह, रुप सिंह बिष्ट, ट्रस्ट संप्रेक्षक बसंत बल्लभ तिवारी, हरिता नेगी, हीरा बिष्ट, हरीश बिष्ट, लालमन यादव, पूरन बिष्ट, संजय नेगी, पनी राम आदि थे।
पैतृक गांव तल्ला बिनौला में धौनी को याद किया
जैंती (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिदूत राम सिंह धौनी की 128वीं जयंती उनके पैतृक गांव तल्ला बिनौला में धूमधाम से मनाई गई। स्व. धौनी के पौत्र जगदीश सिंह और राजेंद्र धौनी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने स्व. धौनी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह, मोहनी देवी, शांति देवी, गोधन धौनी, दीवान सिंह, पान सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी, राम सिंह, गोधनी देवी, बसंती देवी, पनुली देवी, रघुली देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed