फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nagar traders cheated at the door of Oghar Baba

औघड़ बाबा के वेश में नगर के व्यापारियों को ठगा

Fri, 28 Apr 2017 10:39 PM IST
almora
almora Updated Fri, 28 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
 Nagar traders cheated at the door of Oghar Baba
थाने में पैसा लौटाता औघड़। - फोटो : अमर उजाला

 औघड़ बाबा के वेश में दो ठगों ने नगर के कई व्यापारियों से हजारों रुपये ऐंठ लिए। दुकानों के अंदर घुसकर कथित साधु व्यापारियों को झांसा दे रहे थे। ठगी का अहसास होते ही व्यापारियों ने साधुओं की खोज शुरू कर दी, बाजार में ही उन्हें दबोचकर पुलिस के हवाले किया। व्यापारियों का आरोप था कि दोनों बाबा चकमा देकर गल्ले से भी धनराशि निकाल रहे थे। कोतवाली में बाबा ने ठगी की रकम लौटा दी, खबर लिखे जाने तक दोनों से पूछताछ जारी थी।

विज्ञापन


इधर इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। शुक्रवार सुबह से नगर में दो साधु घूम रहे थे, इनमें से एक ने औघड़ बाबा का वेश धारण किया हुआ था। बताया गया कि वह दुकानों में घुसकर व्यापारी को भभूत लगाता और मंत्र फूंककर उन्हें झांसे में ले रहा था। मौका पाकर वह गल्ले से रुपये निकाल लेता। गांधी चौक और सदर बाजार के दो व्यापारियों से उन्होंने 35 सौ रुपये की रकम ऐंठ ली।
विज्ञापन


व्यापारियों को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साधुओं को खोजना शुरू किया। तब तक वह नगर में दो व्यापारियों से ठगी कर चुके थे, लोगों ने साधुुओं का पीछा शुरू किया, एक को रोडवेज बस स्टेशन से और दूसरे को सदर बाजार में दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच वहां लोगों का खासा जमावड़ा लग गया। पूछताछ में साधुओं ने अपना नाम कर्मनाथ और फौजी नाथ निवासी हरिद्वार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं नामों की दोनों के पास वोटर आईडी भी पाई गई। इस बीच ठगी का शिकार व्यापारी भी वहां पहुंच गए, तलाशी में साधुओं के पास ठगी की रकम निकली। व्यापारियों को ठगी की रकम लौटा दी गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने इस घटना पर आक्रोश जताया। पुलिस से बाहर से आने वाले इस तरह के बाबाओं पर नजर रखने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed