फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   nabalig

नाबालिग नौकरानी को पीटने पर लोग भड़के, जाम लगाया

Tue, 22 Dec 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 22 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 एक शिक्षक दंपति ने सोमवार रात घर पर काम करने वाली नाबालिग नौकरानी की पिटाई कर दी। नौकरानी की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिस चौकी पहुंच कर दंपति के खिलाफ तहरीर दी। पिटाई करने वाले दंपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने मंगलवार को रामनगर-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर जमा लगा दिया। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक बहेड़ी निवासी एक शिक्षक दंपति यहां बडियाली बाजार में किराए पर रहता है। शिक्षक उत्तर प्रदेश में कार्यरत है जबकि उसकी पत्नी भिकियासैंण में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। सोमवार रात्रि शिक्षक दंपति के घर से नाबालिग नौकरानी की रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने नौकरानी का अस्पताल ले जाकर उपचार कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी। नाबालिग नौकरानी बरेली की रहने वाली है। पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर लोग भड़क गए और उन्होंने मंगलवार की सुबह रामनगर-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी हेमंत वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। नौकरानी ने उप जिलाधिकारी को बयान दिया कि शिक्षक ने उसकी डंडे और घूंसे मारकर पिटाई की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल कराया और दंपति से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed