फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   My city now feels strange to me ...

मेरा शहर अब मुझे अनजाना सा लगता है...

Thu, 06 Apr 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 06 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
My city now feels strange to me ...
बंजारा मास्साब अपनी पेंटिंग दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

 मेरा शहर अब मुझे अनजाना सा लगता है। ठंडी हवा देने वाले न वो देवदार, बांज के पेड़ दिखाई देते हैं और न लोगों से भरी  बाखली। बिल्डिंगें बनने से स्थानीय दृश्यों में अब इतना ज्यादा परिवर्तन हो गया है कि कलाकारों को जो नजारे पहले दिखाई दिया करते थे वो अब नदारद हैं। कलाकार स्पॉट वर्क पर कम काम कर रहा है। आज की पेंटिंग्स कम्प्यूटराइज्ड ज्यादा हो गई है और पुराने कलाकार अलग-थलग पड़ गए हैं। यह कहना है पांच हजार से अधिक पेंटिंग्स बना चुके बंजारा मास्साब का। 

विज्ञापन

 
2004 में अल्मोड़ा इंटर कालेज से सेवानिवृत्त हो चुके नवीन वर्मा उर्फ बंजारा मास्साब का पूरा जीवन कला की दीवानगी में ही बीता। बचपन का कलाकार जब जवान हुआ तो स्कूल में कला का अध्यापक बन गया। तब कलाकारों की कद्र भी काफी हुआ करती थी। बंजारा मास्साब स्कूल के बाद हर रोज समय निकालकर देर रात तक अपनी पेंटिंग्स पूरी करने में जुट जाते। तब मालरोड में घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक बंजारा मास्साब की पेंटिंग्स को हाथों हाथ खरीदते थे। कलाकारी का शौक इतना ज्यादा था कि अपने स्कूल के परिसर में बंजारा मास्साब ने 12 फुट ऊंची स्वामी विवेकानंद की मूर्ति बना डाली।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त नवीन वर्मा बताते हैं कि उनको ऑयल पेंटिंग्स, वाटर पेंटिंग्स, स्कैच, लैंड स्केप बहुत पसंद है और बीमार होने के बावजूद 75 वर्ष की उम्र में आज भी वह पेंटिंग्स बनाते दिखाई दे जाते हैं। उनका मानना है कि आज कला टेक्निकल ज्यादा हो गई है। कलाकार स्पॉट वर्क पर कम काम कर रहा है। यही वजह है कि पेंटिंग्स में प्राकृतिक रंग के अलावा अब नीले, पीले पेड़ ज्यादा दिखाई दिए जाते हैं। उनका मानना है कि कम्प्यूटराइज्ड पेंटिंग का जमाना आने से पुराने और मंझे हुए कलाकार अलग-थलग पड़ गए हैं। हालांकि लखनऊ की कला अकादमी और स्थानीय स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में आज भी उनकी पेंटिंग दिखाई जाती है।  पांच हजार से अधिक पेटिंग्स बना चुके बंजारा मास्साब मानते हैं कि मार्केट बदलने और शहर में प्राकृतिक बदलाव आने के कारण अब वह प्राकृतिक पेंटिंग्स के बदले स्कैच बनाने का ही काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed