फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Must have a passion for the floor

मंजिल पाने के लिए जरूरी है जुनून

Sun, 22 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Must have a passion for the floor

सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत का चतुर्थ स्थापना दिवस क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त महानिदेशक एनसी जोशी ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा में एसएसबी बेहतर काम कर रही है। सामाजिक जागरूकता में एसएसबी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में अनुशासन और लक्ष्य को हासिल करने का जुनून होना जरूरी है। कर्तव्य के प्रति सच्ची निष्ठा से ही लक्ष्य हासिल होता है। उन्होंने आरक्षी एसआई डेविड सिंह को महानिदेशक  स्वर्ण पदक और सोमेन सिंह और सहायक उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को महानिदेशक  रजत पदक से सम्मानित किया। सीमांत महानिरीक्षक श्याम सिंह ने सीमांत मुख्यालय रानीखेत की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बल सीमा की सुरक्षा के साथ ही सीमा क्षेत्र के निवासियों को सामाजिक उत्थान में भी सहयोग कर रहा हैं। समारोह में एसएसबी के जवानों ने आकर्षक परेड, नंदा राजजात, जम्मू कश्मीर की आपदा की झांकी, रिपैलक्स शूटिंग, भागड़ा नृत्य, बच्चों ने जूडो आदि का भी मनोहारी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, सीडीओ डा. अहमद इकबाल, डीआईजी केसी डोभाल, केपी सिंह, एरिया आर्गनाइजर नरोत्तम दत्त, डिप्टी कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडे, सहायक सेनानायक रंजीत सिंह, आरसी भारद्वाज, एसके सिन्हा, प्रफुल्ल पटेल आदि मौजूद थे। समारोह में  महिला टुकड़ी समेत विभिन्न वाहिनियों की आठ टुकड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्रों से हो रहा पलायन चिंताजनक
अल्मोड़ा। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त महानिदेशक एनसी जोशी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की प्रथम पंक्ति के रक्षक हैं। सीमा की रक्षा के साथ ही आंतरिक सुरक्षा के लिए सीमा से लगे ग्रामीणों का सामाजिक तौर पर विकसित होना जरूरी है। पलायन के चलते देश की सीमाओं से लगे कई गांव में आबादी घटती जा रही है। स्थानीय लोगों का तेेजी से हो रहा पलायन गंभीर है। इसे रोकने को सरकारों को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। सीमांत के लोगों में उत्साह का संचार करने, उनमें आत्मविश्वास जगाने में एसएसबी की पहले से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कहा नेपाल और चीन सीमा में सड़कों का निर्माण न होने से अब भी स्थानीय लोगों समेत सुरक्षा एजेंसियों को काफी विपरीत परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। सीमा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण तेजी से करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed