{"_id":"584eea5c4f1c1b6a6f649e68","slug":"muslims-on-eid-mildulnbi-pulled-by-peace-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलदुलनबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकाला शांति मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलदुलनबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकाला शांति मार्च
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में शांति मार्च के लिए तैयार लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ईद-मिलादुलनबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर में शांति मार्च निकाला। बाद में राजकीय अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। मालूम हो कि आज के दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जामा मस्जिद में देर रात तक तकरीर का कार्यक्रम चला।
मस्जिद में आम दावत रखी गई थी। बाद में मिठाई भी बांटी गई। मस्जिद के ईमाम मौलाना दिलशाद ने पैगंबर साहब के जीवन का अनुकरण करने की अपील की। कहा कि पैगंबर साहब ने सभी धर्मों के लोगों को मिलजुलकर रहने की सीख दी है, जामा मस्जिद अध्यक्ष वसीम कुरेशी, सीलम अहमद, रहमतुल्लाह, मो. राशिद, गुड्डू खान, मो. शहनवाज, अब्दुल इसरार, नईम खान, शाकिर हुसैन, सोनू सिद्दीकी, मो. रिहान, मो. सफी, अब्दुल ईरशाद, मो. दानिश, मो. अनवर, मो. सलीम, अगस्त लाल शाह, महेश आर्य, हीरा रावत, हेमंत माहरा, महेंद्र रावत, संदीप बंसल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन