फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Multipurpose Camp In GIC Basot

Almora News: बहुउद्देशीय शिविर में उठी जीआईसी बासोट का प्रान्तीकरण करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose Camp In GIC Basot
महिला समूहों के स्टालों का निरीक्षण करते विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल। संवाद - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। भिकियासैंण ब्लॉक् के बासोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 82 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें जीआईसी बासोट का प्रांतीयकरण करने की मांग प्रमुख रही। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बासोट इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच सकेे, इसके लिए जगह-जगह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 19 प्रमाण पत्र और छह चरित्र प्रमाण पत्र बनाए गए। 25 लोगों ने पेंशन के लिए, 13 ने नंदा गौरा कन्याधन, 4 ने मातृ वंदना के लिए आवेदन किया। विधायक से जीआईसी बासोट के प्रांतीयकरण की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। वहां पर डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम गौरव पांडे, सीईओ सत्यनारायण, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, डीएसओ दिव्या पांडे, तहसीलदार निशा रानी, बीडीओ रमेश सिंह बिष्ट, बीईओ डॉ. रवि मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed