फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Multi-story parking and town hall to be built soon in Panchdhara of the city, 16.59 crore administrative approval from the government

शहर के पंचधारा में जल्द बनेगा मल्टी स्टोरी पार्किंग और टाउन हॉल, शासन से 16.59 करोड़ की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Multi-story parking and town hall to be built soon in Panchdhara of the city, 16.59 crore administrative approval from the government
इसी स्थान पर बनाया जाएगा टाउन हॉल।
अल्मोड़ा। शहर में जीजीआईसी तिराहे के पास पंचधारा में मल्टी स्टोरी पार्किंग और टाउन हॉल का निर्माण जल्द होने की उम्मीद है। पालिका द्वारा भेजे गए 16.59 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर में वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। उस हिसाब से पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ट्रक स्टैंड भी नहीं बन पाया है। व्यापारी ट्रकों में सामान मंगाते हैं, लेकिन शिखर तिराहे के समीप सड़क पर ट्रकों से सामान उतरा जाता है। इससे कई बार मार्ग पर जाम भी लग जाता है। व्यापारी और अन्य लोग लंबे समय से ट्रकों के लिए पार्किंग भी बनाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

जनता की मांग के बाद पालिका परिषद ने जीजीआईसी तिराहे के समीप पंचधारा में मल्टी स्टोरी पार्किंग और टाउन हॉल बनाने के लिए भूमि चयनित की है। पूर्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मल्टी स्टोरी पार्किंग और टाउन हॉल बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद पालिका परिषद ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा था। पालिका द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद शासन ने इसके लिए 16.59 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। निर्माण के लिए हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन लि. को कार्यदायी संस्था भी नामित किया है। संस्था ने सर्वे पूरा कर लिया है। पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद मल्टी स्टोरी पार्किंग और टाउन हॉल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हॉल में होगी पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था
अल्मोड़ा। शहर के मध्य में बड़ा सभागार नहीं है, जिससे सामाजिक संगठनों, संस्थाओं समेत अन्य लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने में दिक्कतें होती हैें। पंचधारा में मल्टी स्टोरी भवन तीन मंजिला बनेगा। इसमें बनने वाले टाउन हॉल में करीब पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं ट्रक पार्किंग के अलावा करीब तीन सौ चौपहिया वाहनों को भी पार्क करने की व्यवस्था होगी। इस भवन के बनने के बाद मालरोड में काफी हद तक वाहनों के पार्किंग की समस्या भी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed