फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MP Tamta inspected by the Kosi barrage

सांसद टम्टा ने किया कोसी बैराज का निरीक्षण

Thu, 02 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 02 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
MP Tamta inspected by the Kosi barrage
सांसद पहुंचे अल्मोड़ा - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने बुधवार को कोसी बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि बैराज में काफी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है और उससे दुर्गंध आ रही है। नाराजगी जताई कि शहर को गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा है। उन्होंने सूचना देने के बावजूद डीएम के उनके साथ भ्रमण पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। गंदे पानी की सप्लाई होने पर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार दो जून को अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के विरोध का भी ऐलान किया है।

विज्ञापन


श्री टम्टा सायं कोसी बैराज का निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद टम्टा ने निरीक्षण में उनके साथ जिलाधिकारी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की है। सांसद ने कहा कि कोसी बैराज में हजारों टन मलबा जमा है जिससे दुर्गंध आ रही है और यह पानी शहर को सप्लाई किया जा रहा है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। सांसद ने गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी कटारमल के निदेशक डा.पीपी ध्यानी को बैराज में जमा पानी के सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर दो जून को अल्मोड़ा पहुंच रहे मुख्यमंत्री का भी विरोध करने का ऐलान किया है। सांसद से साथ भ्रमण में प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी विवेक राय के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष  ललित लटवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, अजीत कार्की, कैलाश गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, कृष्णा सिंह, दिनेश पांडे, भगवत बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि रमेश बहुगुणा, ललित मेहता, राजीव राज गुुरुरनी आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed