{"_id":"575e57194f1c1b1a6811ba76","slug":"mp-pradeep-tamta-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालयी राज्यों को ग्रीन बोनस दिलाने को होंगे प्रयास : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालयी राज्यों को ग्रीन बोनस दिलाने को होंगे प्रयास : प्रदीप
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
सांसद प्रदीप टम्टा का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे प्रदीप टम्टा का यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। शिखर होटल में सांसद टम्टा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों को ग्रीन बोनस दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। टम्टा ने कहा कि उनकी जीत आम कार्यकर्ता की जीत है। उन्हें राज्यसभा सांसद बनाकर कांग्रेस पार्टी ने एक दलित को सम्मान दिया है। उन्होंने इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत आदि का आभार जताया।
विज्ञापन
वहां विधायक मनोज तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल लाल साह, अमरनाथ रावत, तारु तिवारी, पूरन रौतेला, दिनेश पिलख्वाल, आनंद सिंह बगड़वाल, आनंद सिंह ऐरी, जीवन नाथ वर्मा, किरन साह, राधा बिष्ट, खजान मिश्रा, डॉ. आशा मेहता, पंकज वर्मा, दीपक मेहता, प्रताप सत्याल, आनंद सिंह ऐरी, केवल सती, संजय दुर्गापाल, दीपक मेहता, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, सरिता टम्टा आदि थे।
विज्ञापन