फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SP MP Dimple Yadav reached Jageshwar Dham with family in almora

Dimple Yadav: परिवार के साथ जागेश्वर धाम पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव, भोलेनाथ के किए दर्शन

Mon, 27 Nov 2023 11:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Nov 2023 11:06 AM IST
सार

सपा सांसद डिंपल यादव ने परिजनों के साथ उत्तराखंड के जागेश्वर धाम पहुंची। उन्होंने वहां विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। सांसद डिंपल ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भंडारा भी कराया। 

विज्ञापन
SP MP Dimple Yadav reached Jageshwar Dham with family in almora
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव परिजनों के साथ रविवार को जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पहुंची और भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कराए।

विज्ञापन


सपा सांसद डिंपल यादव अपनी बेटी और अन्य परिजनों के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे विश्व प्रसिद्ध जिले के जागेश्वर धाम में पहुंचीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार के सुख -समृद्धि की कामना की। उन्होंने महामृत्युंजय मंदिर में विधिविधान से रुद्राभिषेक और नवग्रह पूजा कराई। इसके अलावा ज्योतिर्लिंग जागेश्वर, मां पुष्टि देवी, केदारनाथ सहित अन्य मंदिरों में भी पूजा अनुष्ठान किए। इस दौरान हुए हवन में उन्होंने आहुतियां दीं। डिंपल करीब दो घंटे मंदिर परिसर में रहीं। इस दौरान उन्हें क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड भी झेलनी पड़ी। सांसद डिंपल की पूजा कराने वालों में पंडित पूरन भट्ट, तारा दत्त भट्ट, आचार्य गोकुल भट्ट, कैलाश भट्ट संगम, हरीश भट्ट, अशोक भट्ट, वासुदेव भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन


भंडारे का भी किया आयोजन
सांसद डिंपल ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भंडारा भी कराया। भंडारे में 101 पुरोहितों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने पुजारियों को भी प्रसाद बांटा।

अखिलेश नहीं आ पाए जागेश्वर
सांसद डिंपल और उनकी बेटी जागेश्वर धाम तो आए लेकिन उनके साथ अखिलेश यादव नहीं थे। सांसद डिंपल की पूजा कराने वाले पंडितों ने बताया कि कतिपय कारणों के चलते अखिलेश यादव जागेश्वर नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा पति अखिलेश के साथ आऊंगी जागेश्वर : डिंपल
सपा सांसद डिंपल जागेश्वर की नैसर्गिक सुंदरता देख अभिभूत नजर आई। डिंपल ने दोबारा जागेश्वर धाम के दर्शन करने आने की इच्छा जताई। डिंपल की पूजा-अनुष्ठान कराने वाले पंडितों के मुताबिक डिंपल ने जल्द ही पति अखिलेश यादव के साथ दोबारा आकर भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने की इच्छा जताई है। उन्होंने पुरोहितों से कहा कि जागेश्वर धाम पहुंच कर उन्हें सुखद आनंद की अनुभूति हो रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed