{"_id":"5ecce33e8ebc3e9030600fa3","slug":"mp-ajay-tamta-home-qwerenteen197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद टम्टा दिल्ली से अल्मोड़ा पहुंचे, 14 दिन होम क्वारंटीन में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद टम्टा दिल्ली से अल्मोड़ा पहुंचे, 14 दिन होम क्वारंटीन में रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के सांसद और पूर्व कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा हाल ही में दिल्ली से अल्मोड़ा अपने घर आ चुके हैं। यहां आने के बाद उन्होंने खुद को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
सांसद टम्टा ने अल्मोड़ा के लोधिया बैरियर पहुंचने पर थर्मल स्क्रीनिंग कराई। उसके बाद यहां डोबानोला स्थित अपने आवास में होम क्वारंटीन हो गए। सांसद टम्टा फोन आदि के माध्यम से कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से सम्पर्क बनाए हुए हैं। सांसद ने लोगों से कहा कि वैश्विक महामारी से हर भारतीय को लड़ना है, जिसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खुद को और अपने परिवार को बचाना है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रवासी बाहरी राज्यों से आ रहे हैं उन्हें अब संस्थागत क्वारंटीन करना जरूरी है।
विज्ञापन