फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Moving in school Chaukhutia station

स्कूल में चल रहा चौखुटिया थाना

Mon, 16 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 16 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

 चौखुटिया में थाना स्कूल के पुराने भवन के तीन कमरों में चल रहा है। पुलिस कर्मियों के लिए आवास की व्यवस्था तो दूर थाने में हवालात भी नहीं है। बेसिक फोन सुविधा न होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


चौखुटिया में स्थापित पुलिस चौकी का 24 दिसंबर 2014 को थाने के रूप में उच्चीकरण हुआ था। यह थाना वर्तमान में जीजीआईसी के एक पुराने भवन के तीन कमरों में चल रहा है। भवन की स्थिति भी दयनीय है।
विज्ञापन


इसमें एक कमरे को ऑल इन वन बनाया गया है। जिसमें थानाध्यक्ष कार्यालय, लिपिक कार्यालय आदि हैं जबकि दूसरे कमरे में पुलिस कांस्टेबलों का विश्राम कक्ष है जबकि एक छोटे से कमरे में थानाध्यक्ष का निवास है। थाने के अन्य पुलिस कर्मियों आदि के लिए आवास की व्यवस्था न होने से वे किराए के कमरों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवालात न होने से अपराधियों आदि को रखने में दिक्कत होती है। थाने की स्थापना के एक साल बाद भी बेसिक लाइन फोन न होने से लोगों को किसी तरह की सूचना देने, लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि थाना परिसर में नया भवन निर्माणाधीन है लेकिन उसका नक्शा आदि पुलिस चौकी के हिसाब से बनाया गया है।


इस लिहाज से उक्त भवन के बनने पर भी थाने के स्टाफ के आवास, कार्यालय आदि की समस्या का पूरी तरह निदान होना संभव नहीं लगता। शासनादेश के अनुसार थाने में थानाध्यक्ष, एक हेड कांस्टेबल, दो एसआई समेत 11 कांस्टेबलों के पद सृजित हैं लेकिन इस थाने में अब 13 कांस्टेबल तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed