{"_id":"5c37487fbdec227333398b83","slug":"movement-in-jalalikhan-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल जाललीखान में चक्काजाम करेंगे आंदोलनकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल जाललीखान में चक्काजाम करेंगे आंदोलनकारी
Thu, 10 Jan 2019 11:15 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनड़ा से भीताकोट सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों का बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में ग्रामीणों ने सड़क के लिए कटान होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। मौके पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र जीना के प्रतिनिधि हरीराम की ग्रामीणों के साथ वार्ता विफल रही। ग्रामीणों ने 12 जनवरी को जाललीखान में चक्काजाम करने का एलान भी किया।
विज्ञापन
जसपुरकोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने विधायक के प्रतिनिधि को बताया कि एक तरफ विधायक निधि से गांव-गांव सड़कें काटी जा रही हैं और इन सड़कों के कटान में बगैर अनुमति के पेड़ भी काटे जा रहे हैं। वहीं जो सड़कें लंबित हैं उन सड़कों को वन भूमि हस्तांतरण के कारण रोका गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोड कटान होने तक आंदोलन जारी रखने का भी निर्णय लिया। क्रमिक अनशन पर आशा देवी, कांति देवी, महरबान सिंह, मधुली देवी बैठे। समर्थन में अमित रावत, गुणानंद ध्यानी, गोपली देवी, शांति देवी, आनंद सिंह, शंकुतला देवी, मुन्नी देवी, गोविंदी देवी, सतपाल सिंह, सतीश चंद्र, उमेश चंद्र, चंदन सिंह, बबली रावत आशा देवी, रेवती देवी, केसर सिंह, साधो सिंह, कौशल्या देवी, गांगुली देेवी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
...........