फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Movement ends after appointment order of Principal Manager is canceled

प्रधान प्रबंधक का नियुक्ति आदेश निरस्त होने पर आंदोलन समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Movement ends after appointment order of Principal Manager is canceled
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ लालकुआं के कम ग्रेड-पे के वरिष्ठ क्षेत्र पर्यवेक्षक राजेश मेहता को दुग्ध संघ अल्मोड़ा के प्रधान प्रबंधक पद पर दी गई नियुक्ति का आदेश निरस्त होने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। डेरी निदेशालय के निदेशक/निबंधक जीवन सिंह नगन्याल ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। दोपहर बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि दुग्ध संघ अल्मोड़ा के वरिष्ठ कार्मिक देवेंद्र कुमार कांडपाल प्रधान प्रबंधक के दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे लेकिन निदेशक ने कम ग्रेड के दुग्ध संघ लालकुआं के वरिष्ठ क्षेत्र पर्यवेक्षक राजेश मेहता की दुग्ध संघ अल्मोड़ा में प्रधान प्रबंधक पद पर तैनाती कर दी थी। इससे दुग्ध संघ अल्मोड़ा के कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था और नियुक्ति निरस्त होने तक आंदोलन जारी रखने के साथ ही 24 दिसंबर से दूध की आपूर्ति ठप करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। दोपहर दो बजे हल्द्वानी डेरी निदेशालय के निदेशक/निबंधक जीवन सिंह नगन्याल ने राजेश मेहता का दुग्ध संघ अल्मोड़ा के प्रधान प्रबंधक पद पर नियुक्ति का आदेश निरस्त करने का पत्र दुग्ध डेरी अल्मोड़ा को भेजा। पत्र मिलने के बाद डेरी के कर्मचारियों ने दोपहर बाद आंदोलन समाप्त कर दिया। कर्मचारियों ने इसे एकजुटता का परिणाम बताया और नियुक्ति निरस्त करने के लिए निदेशक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed