फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mother's dola handed over to Nagad wholesale, fire will be brought on Ashtami

Almora News: नागाड़ थोक को सौंपा मां का डोला, अष्टमी पर लाया जाएगा अगनेरी

Wed, 22 Mar 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mother's dola handed over to Nagad wholesale, fire will be brought on Ashtami
चौखुटिया के अगनेरी से मां का डोला नागाड़ ले जाते श्रद्धालु। संवाद
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध चैत्राष्टमी (आठों कौतिक) मेले का मां का डोला अगनेरी मंदिर से पुजारियों की मौजूदगी में नागाड़ थोक को सौंपा गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह नागाड़ थोक से जुड़े ग्रामीण कलशयात्रा के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर कीर्तन-भजन कर और मां के जयकारे लगाते हुए अगनेरी मंदिर परिसर पहुंचे। परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना के बाद डोला नागाड़ ले जाया गया। 29 मार्च को अष्टमी के दिन होने वाले मुख्य मेले के दिन नागाड़ से मां का डोला अगनेरी मंदिर लाया जाएगा और नारियल फोड़कर मेले की मुख्य रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन

वहां मेला समिति अध्यक्ष दयाल मेहरा, पुजारी खीमानंद जोशी, ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, सुरेंद्र मनराल, प्रधान नागाड़ दिनेश मनराल, जीवन नेगी, भगवत कन्याल, राम सिंह थापा, दरबान बिष्ट, लक्ष्मण सिंह थापा सहित सभी दस थोकों से जुड़े हुए प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed