फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mother Nanda-Sunanda's grand procession in the city

शहर में निकली मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother Nanda-Sunanda's grand procession in the city
नंदा देवी के डोले की शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकलने के साथ ही नंदादेवी महोत्सव का समापन हो गया है। शोभायात्रा में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते और भजन गाते हुए चल रहे थे। पूरे बाजार में हजारों लोगों ने मार्ग में दोनों तरफ खड़े होकर डोले का स्वागत किया। मकानों की छतों और खिड़कियों से भक्तों ने मां के डोले के दर्शन किए और अक्षत पुष्प चढ़ाए।
विज्ञापन

चंद वंशज केसी सिंह बाबा ने रविवार दिन में मंदिर में पूजा अर्चना की। शाम को मंदिर से मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा के आगे छोलिया नर्तक नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं श्रद्धालु भजन गाते और मां के जयकारे लगा रहे थे। बंसल गली से मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा मालरोड से होते हुए निकली। मां नंदा-सुनंदा को ड्योड़ीपोखर मंदिर के दर्शन कराने बाद लोहे के शेर से मुख्य बाजार होते हुए शोभायात्रा निकली। बाद में नंदा-सुनंदा की मूर्तियों को दुगालखोला स्थित नौले में पूजा अर्चना और धार्मिक विधि विधान के साथ विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
शोभायात्रा में चंदवंशज केसी सिंह बाबा बाबा, सांसद अजय टम्टा, सांसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, विधायक मनोज तिवारी, मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, राज पुरोहित नागेश पंत, अतुल अग्रवाल, तारा चंद्र जोशी, दिनेश गोयल, किशन गुरुरानी, हरीश बिष्ट, नरेंद्र वर्मा, ललित किशोर पंत, प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा, विद्या बिष्ट, किरन पंत, लीला बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, केवल सती, बिट्टू कर्नाटक, संजय अग्रवाल, रवि रौतेला, सूरज सिराड़ी, अनूप साह, शंकर दत्त पांडे, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा आदि शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए सीओ कमल राम आर्य और कोतवाल अरुण वर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

=================
डंगरियों से लिया आशीर्वाद
अल्मोड़ा। शोभायात्रा में चल रही चार महिलाओं और दो पुरुषों के शरीर में देवता अवतरित हुए। डंगरियों से भक्तों ने आशीर्वाद भी लिया। शोभायात्रा में महिलाएं परंपरागत परिधान पहने हुए चल रही थी।
=====================
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दर्शकों ने लिया देर रात तक आनंद
अल्मोड़ा। शनिवार रात एडम्स मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने काफी भीड़ उमड़ी। संस्कार समिति अल्मोड़ा, जय नंदा लोक कला केंद्र, आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने छपेली, चांचरी, कुमाउंनी, गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी नृत्य और गीत पेश किए। मयूर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी थे। दिव्यांग नेहा आगरी ने कुमाउंनी गीत गाया।
=========================
कुमाउंनी भाषण में ऐश्वर्या, गंगा और देवेंद्र अव्वल
अल्मोड़ा। नंदादेवी महोत्सव में कुमाउंनी भाषा क्लब और कूर्मांचल अखबार ने कुमों में लागणि कौतिकौं कि बिरखांत विषय पर कुमाउंनी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें ऐश्वर्या कोहली प्रथम, गंगा नेगी द्वितीय और देवेंद्र धामी ने तृतीय स्थान पाया। पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डा. प्रीति आर्या, गायत्री प्रज्ञा पीठ के भीम सिंह अधिकारी, डा. चंद्र प्रकाश फुलोरिया, विमला तिवारी, रूप सिंह बिष्ट, प्रताप भंडारी, चंदन पांडे, हरिदत्त भट्ट, श्याम भट्ट, देवेंद्र माहोड़ी, ईश्वरी दत्त जोशी आदि थे।
==============================
नंदा सुनंदा की विदाई में उमड़ा जनसैलाब
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में नंदा देवी महोत्सव का समापन भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। रविवार सुबह नंदा देवी मंदिर परिसर से मां नंदा सुनंदा का डोला उठा। जरूरी बाजार स्थित नंदा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में भक्त भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में मां के दर्शनों के लिए दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्त पहुंचे थे। शोभायात्रा में विधायक करन माहरा, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, कैलाश पांडे, गोपाल देव, भुवन लाल शाह, किरन शाह, पंकज शाह, यतीश रौतेला, राजा की भूमिका निभा रहे। हेमंत माहरा, राजेंद्र प्रसाद जोशी, सतीश पांडे, रंगकर्मी विमल सती, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, अगस्त शाह, उमेश भट्ट, अशोक पंत, राजेंद्र जसवाल, संतोष शाह, देवेंद्र शाह, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन एलएम चंद्रा ने किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश शाह ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

=================================
कारचूली के रंगकर्मियों ने लोकगीतों से मनमोहा
रानीखेत। नंदा देवी की शोभायात्रा में स्थानीय कलाकार छाए रहे। कारचूली से पहुंचे रंगकर्मियों ने पूरे बाजार में लोकगीतों के माध्यम से समा बांध दिया और रानीखेत में बंद हो चुकी मेलों की पुरानी परंपरा को भी ताजा बना दिया। मुख्य कलाकार रंगकर्मी कुबेर रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed