{"_id":"572f7c184f1c1b0d5f5ccf22","slug":"mother-daughter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स-स्विफ्ट कार भिड़ी, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स-स्विफ्ट कार भिड़ी, मां-बेटी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 08 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एनटीडी के पास धारानौला मार्ग में विपरीत दिशा में आ रही मैक्स और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पांखू थल निवासी मां-बेटी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्विफ्ट कार में मुंबई के पर्यटक सवार थे।
विज्ञापन
मैक्स जीप थल और स्विफ्ट कार मुंबई को जा रही थी। दोपहर दो बजे एनटीडी के पास धारानौला मार्ग में गंगनाथ मंदिर के पास दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। वाहनों की टक्कर में मैक्स सवार पांखू थल निवासी बसंती देवी (36) और उनकी पुत्री दीपा (9) घायल हो गई, जबकि मैक्स सवार और स्विफ्ट सवार सकुशल बच गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर धारानौला टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विशन बिष्ट और आदि लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी एनटीडी पुलिस चौकी को दी। कुछ देर बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष ने वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एनटीडी पुलिस चौकी के अनुसार किसी भी पक्ष ने मामले में तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है।
विज्ञापन