फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More than 500 people were treated in four health camps.

Almora News: चार स्वास्थ्य शिविरों में 500 से अधिक का किया उपचार

Thu, 02 Oct 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 02 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
More than 500 people were treated in four health camps.
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत सीएचसी बैजनाथ, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गढ़सेर, गढ़खेत और चलकाना में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। शिविरों में 500 से अधिक मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी बैजनाथ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का जिपं अध्यक्ष शोभा देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा और ब्लॉक प्रमुख किशन सिह बोरा ने शुभारंभ किया। शिविर में जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। शिविरों में 359 लोगों के रक्तचाप, मधुमेह, 351 लोगों की कैंसर, 338 लोगों की हीमोग्लोबिन, 176 महिलाओं की स्तन कैंसर की जांच की गई। 59 किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता का परामर्श दिया गया। 39 पात्र अभ्यर्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को सीएचसी कपकोट सहित अन्य स्थानों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed