फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More than 200 people in Khunauli have been thirsty for six days

Almora News: खुनौली में छह दिन से प्यासी 200 से अधिक की आबादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
More than 200 people in Khunauli have been thirsty for six days

विज्ञापन


बागेश्वर। खुनौली ग्राम पंचायत के मल्ला सन्युणा, खुनौली और भूल्यूड़ा तोक को पेयजल मुहैया कराने वाली मुख्य पेयजल लाइन अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। यह पेयजल लाइन विगत सोमवार को गोलज्यू मंदिर थकलाट के समीप क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे गांव के तीन तोकों में रह रहे करीब 85 परिवारों के सामने पेयजल का संकट गहराया हुआ है। सूचित करने के बाद भी पेयजल महकमे की ओर से लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया है। विभाग की अनदेखी से परेशान ग्रामीण खुद इसे ठीक करने में जुटे हैं।
क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश के चलते खुनौली पेयजल योजना की मुख्य लाइन में गोलज्यू मंदिर थकलाट के समीप भूस्खलन होने से पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। ग्राम प्रधान जया देवी की ओर से जल संस्थान और राजस्व विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया था। सूचित करने के बाद भी अब तक विभाग ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू नहीं की। बीते पांच दिनों से ग्रामीण गणेश कांडपाल, दीप चंद्र कांडपाल, मदन कांडपाल, हरीश कांडपाल और अन्य ग्रामीण पेयजल लाइन की मरम्मत का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अभी तक गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य लाइन होने की वजह से कार्य करने में संसाधनों की कमी हो रही है। जिसके चलते आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल जुटाने के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....कोट
खुनौली पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। योजना ग्राम समिति के अधीन है, इसकी मरम्मत ग्रामीणों को ही करनी होगी। विभाग की ओर से ग्रामीणों को वेल्डर और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। - दीनदयाल, एई जल संस्थान बागेश्वर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed