फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More nutritious maize will soonMore nutritious maize will soon

जल्द मिलेगा अधिक पौष्टिक मक्का

Sun, 25 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 25 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। पौष्टिक अनाज के रूप में पहचाने जाने वाला मक्का जल्द ही नई किस्म का मिलेगा। जिसमें और भी अधिक पोषक तत्व मौजूद होंगे। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान समेत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, आचार्य एनजी रंगा तेलंगाना कृषि विश्वविद्यालय राजेंद्रनगर हैदराबाद, हिमाचल स्थित कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिक देश में पहली बार मक्के में न्यूट्रीशन बढ़ाने का अभिनव प्रयोग कर रहे हैं। पूसा के पूर्व डायरेक्टर डॉ. हरिशंकर गुप्ता की पहल पर शुरू किए गए इस प्रयोग में देशभर के करीब दस वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


2009-10 में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने बायोटेक्नोलॉजी पद्धति से भारत का सबसे पहला क्वालिटी प्रोटीन मक्का विवेक-क्यूपीएम-9 तैयार किया था, जो कि उत्तराखंड के अलावा नॉर्थ-ईस्ट के प्रदेशों में आज भी प्रसिद्ध है।
विज्ञापन


वीपीकेएस संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अरुणव पटनायक ने बताया कि अब देश में पहली बार मक्के में बेहतर पोषक तत्व के लिए काम किया जा रहा है। जिसमें पूसा, वीपीकेएस, हैदराबाद, पालमपुर के वैज्ञानिक मिलकर काम कर रहे हैं, जिसमें मक्के की नई किस्म देखी जाएगी। फिर ऑल इंडिया टेस्टिंग होने के बाद इन सभी संस्थानों में इसकी गुणवत्ता जांची जाएगी। इसके बाद इसमें जो भी अच्छा पोषक तत्व होगा उसी को पूरे देश में फैलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद के अनुसार मक्का तृप्तिदायक, वातकारक, कफ, पित्तनाशक अनाज है। मक्के में फोलिक एसिड, प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यही नहीं मक्के के पीले दानों में मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, फास्फोरस भी मिलता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और बुढ़ापे में हड्डियों के टूटने की संभावना भी कम होती है। यह गुर्दों की कमजोरी, पेट का कैंसर कम करने में भी लाभदायक है। गर्भवती महिलाओं के लिए मक्का बेहद कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed