फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   monkey and boar become trouble

सुअरों-बंदरों से मुक्ति दिलाओ, लावारिस गायों से बचाओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
monkey and boar become trouble
चौखुटिया के जेठुआ में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। बंदर, सुअर और लावारिस गायों के उत्पात ने खेती, किसानी को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। लोगों के लिए अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी सब्जियां नहीं हो पा रही हैं। इसी से परेशान महिलाओं ने जेठुआ में एकत्रित होकर जुलूस निकाला। महिलाओं का कहना था कि यदि इन पर अंकुश नहीं लगा तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

बंदर, सुअर और लावारिस गायों से परेशान महिलाओं और ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। खेती, किसानी के लिए खतरा बने इन जानवरों पर अंकुश न लगने से ग्रामीणों की खेती बर्बाद होती जा रही हैं। इसी से परेशान जेठुआ और निकटवर्ती गांवों की महिलाओं ने जेठुआ में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाएं सुअर, बंदरों से मुक्ति दिलाओ, लावारिस गायों से बचाओ जैसे नार लगा रही थीं।
जुलूस प्रदर्शन में दीपा जोशी, तारा, पुष्पा देवी, जीवंती, तुलसी, शरला, कमला, दुर्गा, भगा, नंदी व प्रभा देेवी सहित कई महिलाएं शामिल थी। इधर जौलचौरा निवासी कुबेर सिंह का कहना है कि लावारिस गायों को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed