फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mohit in Maths Wizard, Moral Top in Spelling Genius

नैतिक और मोहित बने गणित और स्पेलिंग विजार्ड के जीनियस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Mohit in Maths Wizard, Moral Top in Spelling Genius
संकुल स्तरीय मैथ्स और स्पेलिंग जीनियस के विजेता प्रतिभागी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट(अल्मोडा)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग की संकुल स्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता यहां संकुल संसाधन केंद्र जालली में संपन्न हुई। मैथ्स विजर्ड में मोहित और स्पेलिंग जीनियस में नैतिक ने बाजी मारी। संकुल प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि विजेता छात्र-छात्राएं 11 दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ शिक्षिका गीता नेगी ने कहा कि शिक्षा विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में गणित और अंग्रेजी विषयों के प्रति विशेष लगाव पैदा होता है। मैथ्स विजार्ड में प्राथमिक विद्यालय तिपौला के मोहित ने पहला, जालली के ललित ने दूसरा, खलना के मयंक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंग्रेजी स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय जालली के नैतिक पांडेय ने पहला, तिपौला के मयंक ने दूसरा, खलना के ललित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जगदीश तिवारी, मधु बाला, राजन राम, कैलाश सिंह, गोपाल कृष्ण, गीता नेगी ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। वहां संकुल जालली के तमाम विद्यालयों के बच्चे व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed