फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Modi-Modi slogan 'I am also in the watchdog'

 ‘मैं भी चौकीदार’ संवाद में लगे मोदी-मोदी के नारे

Mon, 01 Apr 2019 12:09 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 01 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Modi-Modi slogan 'I am also in the watchdog'
प्रधानमंत्री के मैं भी चौकीदार संवाद को सुनते कार्यकर्ता और अन्य लोग। - फोटो : AMAR UJALA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार संवाद का आयोजन स्थानीय रैमजे इंटर कालेज प्रांगण में भी आयोजित किया गया। प्रांगण में लगे बड़े टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संवाद को मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने सुना। लाइव कार्यक्रम में उन्होंने देशभर के कार्यकर्ताओं से संवाद और उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि देश में ईमानदारी का माहौल चल रहा है। 2014 में देश के लिए वह नए थे और तब दिल्ली का दायित्व उनके लिए किसी चौकीदार से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि समाज के लिए काम करने वाला आज देश का हर व्यक्ति चौकीदार है। उनके इस संबोधन पर रैमजे परिसर में बैठे लोगों ने ताली बजाई और मोदीमोदी के नारे भी लगाए। 
विज्ञापन


   महात्मा गांधी की बातों को आदर्श बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता को राजा, महाराजा नहीं चौकीदार पसंद है। सवालों के जवाब देेते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद से देश 40 साल से पीड़ित है। बालाकोट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह काम वीर सैनिकों ने किया है। उनको देश के सैनिकों पर भरोसा था इसीलिए बालाकोट आपरेशन संभव हो सका। उन्होंने देश को लूटने वालों को सावधान करते हुए कहा कि जिन्होंने देश लूटा है उनको पाईपाई लौटानी होगी। प्रधानमंत्री के संबोधन से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, अल्मोड़ा लोकसभा संयोजक ललित लटवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, महिला मोर्चा की किरन पंत, चंदन लाल टम्टा, धर्मेंद्र बिष्ट, रवि रौतेला ने भी मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि मोदी के नेतृत्व में इस बार भाजपा 400 सीटें पार करेगी। संचालन विनीत बिष्ट ने किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed