फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   modern

आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस हो रहे ब्लाक : अजय

Fri, 11 Sep 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Fri, 11 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
  सांसद अजय टम्टा ने बताया कि पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया के तहत संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों के एक-एक ब्लॉक को आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अल्मोड़ा में ताकुला ब्लॉक को  पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर बांध के निर्माण के लिए भारत और नेपाल के बीच सहमति हो चुकी है और प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही इसकी आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अथाह घोषणाएं कर डाली हैं इतनी घोषणाओं का पूरा होना संभव नहीं है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में बेरीनाग, चंपावत मेें लोहाघाट और बागेश्वर जिले के बागेश्वर ब्लॉक को डिजिटल इंडिया योजना में शामिल किया गया है। इन ब्लॉकों के सभी में ओएफसी  केबल बिछाकर संचार के साधन मुहैया कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा आकाशवाणी की क्षमता का विस्तार कर पांच मेगावाट की जाएगी और यहां जल्द ही एफएम  स्टेशन भी बनेगा। बागेश्वर में भी रेडियो स्टेशन की टेस्टिंग की सर्वे का  काम पूरा हो गया है। संसदीय क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन लागू करना केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। सांसद श्री टम्टा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगाया। इस  मौके पर ललित लटवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट,  प्रो. एसएस पथनी, पंकज जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed