{"_id":"c23350a41a9bc442dd4f9b3a8bcd20fb","slug":"model-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूलों की स्थापना सराहनीय प्रयास : कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूलों की स्थापना सराहनीय प्रयास : कुंजवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को मॉडल स्कूलों की स्थापना को प्रदेश सरकार का सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने और गुणवत्तापरक शिक्षा देने में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री कुंजवाल जीआईसी गुरुड़ाबांज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने जीआईसी को फर्नीचर खरीदने के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में गुणवत्तापरक शिक्षा जरूरी है। सरकार ने मॉडल स्कूलों की स्थापना कर इस दिशा में सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अधिकांश रिक्त पदों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की तैनाती हो गई है। शिक्षक और अभिवावक जिम्मेदारी के साथ काम करें, ताकि बच्चे आगे बढ़ सकें। उन्होंने स्कूल में चहार दीवारी, प्रयोगशाला निमाण कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, प्रधानाचार्य गुलाब सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी बीएल भारती, नरेंद्र बनौला, पूरन बिष्ट, नंदन सिंह, महेश भट्ट, प्रधान बची राम, मदन सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे। संचालन हरीश चंद्र पंत ने किया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इससे पूर्व श्री कुंजवाल ने चायखान, छड़ौंजा, चलनीछीना आदि क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया।