{"_id":"5877c2284f1c1b8327ba8cae","slug":"model-code-of-conduct-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा सीट में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया है। उड़नदस्ते ने अल्मोड़ा तहसील के ग्राम पंचायत पणकोट (रमणा) के एक मकान से भाजपा से संबंधित चुनाव सामग्री जब्त की है। जिसमें क्षेत्र की भाजपा से संभावित उम्मीदवार रेखा आर्या की फोटो लगी है। रिटर्निंग आफिसर अवधेश कुमार सिंह ने इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजा है और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि 11 जनवरी को पणकोट (रमड़ा) गांव में वीरेंद्र चिलवाल पुत्र जीत सिंह चिलवाल के दो मंजिले मकान में किराएदार हेम चंद्र पांडे पुत्र दुर्गा दत्त पांडे के यहां से भाजपा की प्रचार सामग्री पकड़ी गई है। जिसमें क्षेत्र से भाजपा की संभावित उम्मीदवार रेखा आर्या की फोटो लगी है। पकड़ी गई सामग्री में 15 बैनर, 100 झंडे, 80 टोपी, एक बंडल साइड कैप, 50 छोटे-बड़े कलेंडर (पदाधिकारियों से संबंधित) हैं। भाजपा ने प्रचार सामग्री की सूचना आरओ को उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
श्री सिंह का कहना है कि यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत विधि विरुद्ध है और आचार संहिता का उल्लंघन है। रिटर्निंग आफिसर ने इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर लिखित उत्तर उनके कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है। नियत अवधि के भीतर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन