फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mobile TB van will search for tuberculosis patients

Almora News: क्षय रोगियों को खोजेगी मोबाइल टीबी वैन

Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mobile TB van will search for tuberculosis patients
रुद्रपुर। जिले में अब मोबाइल वैन के माध्यम क्षय रोगियों को खोजा जाएगा। एक्सरे और बलगम की जांच के जरिये टीबी के मरीजों का पता लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने वैन को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

हाल में जिले के भ्रमण के दौरान प्रबंधन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया ने सीएमओ को दूरस्थ क्षेत्र में टीबी की निशुल्क जांच और एक्सरे कराने के निर्देश दिए थे। सीएमओ ने बताया कि प्रबंधन निदेशक एनएचएम के प्रयासों से अपोलो फाउंडेशन की ओर से जिले को मोबाइल टीबी वैन प्राप्त हुई है। वैन में पोर्टेबल एक्सरे कैमरा, एक ट्रू-नाॅट मशीन की सुविधा है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि वैन में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के स्वास्थ्य कर्मी और अपोलो फाउंडेशन के कर्मी मौजूद रहेंगे। वैन के जरिये जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में आशा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एएनएम की सहायता से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीबी के संभावित मरीजों की बलगम और एक्सरे जांच की जाएगी। रोगियों का नियमानुसार इलाज किया जाएगा। इस दौरान फार्मेसी अधिकारी बीएन बेलवाल, टीबी नियंत्रण केंद्र के कर्मी, अपोलो फाउंडेशन के राज्य प्रबंधक मनीष कुमार, राज्य समन्वयक अभिषेक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed