फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MNREGA workers staged a block boycott at block headquarters on the third day as well

मनरेगा कर्मियों ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर ब्लाक मुख्यालयों में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers staged a block boycott at block headquarters on the third day as well
लमगड़ा ब्लाक कार्यालय प्रांगण में धरना देते मनरेगा कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/मौलेखाल। मनरेगा कर्मचारी संगठन का ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग में समायोजित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने आदि मांगों को लेकर तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। मनरेगा कर्मी अपने-अपने ब्लाक मुख्यालयों में धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी ब्लाक कार्यालय परिसरों में धरना देकर मनरेगा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार से मनरेगा योजना के तहत किए जाने वाले कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

लमगड़ा ब्लाक के मनरेगा कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार कर विकासखंड कार्यालय प्रांगण में धरना दिया।धरने में कमल कुमार, रवींद्र मुस्यूनी, मनोज जोशी, मनीष सोराड़ी, दीवान सिंह, हरीश सिंह, गोविंद सिंह, उमेश पांडे, विवेक ढैला आदि बैठे। ज्येष्ठ उप प्रमुख दीवान बोरा ने भी आंदोलन को समर्थन जताया। उधर हवालबाग, सल्ट ब्लाक मुख्यालय पर भी मनरेगा कर्मचारी धरना जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों के हड़ताल से ग्राम पंचातयों में मनरेगा कार्य ठप
गरुड़(बागेश्वर)। मनरेगा कर्मियों ने के हड़ताल में चले जाने से विकास खंड के गांवों में मनरेगा के कार्य ठप हो गए है। मनरेगा कर्मियों ने निर्णय लिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग लेकर विकास खंड मुख्यालय पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्राम प्रधान कौशल्या भंडारी, प्रकाश कोहली, चंदन सिंह परिहार, हिमांशु खाती, नीमा अल्मिया आदि प्रधानों ने मनरेगा कर्मियों की मांग को जायज बताया। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु खाती ने सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य ठप हो गए है। निर्माण कार्यों के मस्टरोल जारी नहीं हो पा रहे है। मजदूरों को श्रम का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed