फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Tiwari furious over the poor condition of roads

Almora News: सड़कों की बदहाल हालत पर बिफरे विधायक तिवारी

Sun, 12 Apr 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
MLA Tiwari furious over the poor condition of roads
अल्मोड़ा। विधानसभा एवं शहरी क्षेत्र की जर्जर और गड्ढा युक्त सड़कों के लिए अल्मोड़ा विधायक ने सरकार से इन्हें ठीक करने की मांग की है। वहीं उन्होंने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लंबे समय से शहर की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। लोगों का पैदल चलना मुश्किल है। वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा है। बारिश में सढ़कों में बने गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर रहती है। सड़कों की बदहाल स्थिति का सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विकास के लिए मुख्यमंत्री की ओर से दस प्रमुख कार्यों की सूची मांगी थी उसमें नगर की सड़कों को हॉटमिक्स कराने का प्रस्ताव था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोनिवि ने इसका एस्टीमेट तैयार कर शासन को भी भेजा है। इसके बाद भी कोई कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि नगर की सड़कों को प्राथमिकता से दुरुस्त करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जब तक हॉटमिक्स का कार्य शुरू नहीं होता तब तक विभाग सड़कों के गड्ढों को भरवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed