{"_id":"594fef6c4f1c1bb07d8b4633","slug":"mla-sent-to-haldwani-for-treatment-of-pappu-swimmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने पप्पू तैराक को इलाज के लिए हल्द्वानी भिजवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने पप्पू तैराक को इलाज के लिए हल्द्वानी भिजवाया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पप्पू तैराक का हालचाल जानते विधायक दास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक चंदन राम दास ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर पैर में संक्रमण से परेशान पप्पू तैराक का हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने उसे इलाज के लिए 108 वाहन से एसटीएच हल्द्वानी भिजवाया। विधायक ने कहा कि पप्पू के इलाज में हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि जिला मुख्यालय के मेहनरबुंगा निवासी पप्पू आर्या तैराकी में माहिर है। पांच वर्ष पूर्व उसने अपनी जान पर खेलकर सरयू में बह रहे गोकुल और मोहन राम की जान बचाई थी। तत्कालीन डीएम दीपक रावत ने पप्पू को पुरस्कृत भी किया था। बरसात में अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने के लिए तत्पर रहने वाला पप्पू को पिछले साल से बाएं पैर में संक्रमण की गंभीर बीमारी हो गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए हायर सेंटर जाने की सलाह दी थी, लेकिन गरीबी के कारण वह इलाज नहीं करा पा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र परिहार की पहल पर रविवार को विधायक चंदन राम दास ने जिला अस्पताल पहुंचकर पप्पू तैराक का हालचाल जाना और इलाज के लिए उसे हल्द्वानी भिजवाया।
विज्ञापन