{"_id":"5783e3434f1c1b1b0813dc94","slug":"mla-saw-the-broken-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पुल के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पुल के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
एमएलए ने देखा टूटा पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विधायक मदन बिष्ट का क्षेत्र का दौरा शुरू हो गया है। विधायक ने गृह क्षेत्र बग्वालीपोखर के कामा में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत करा लिए गए हैं।
विज्ञापन
एक-दो दिन के भीतर कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में कई लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं चला रही है। प्रत्येक क्षेत्र में विकास हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा की गई अधिकांश घोषणाएं पूरी होने की कगार पर हैं। गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। बाद में विधायक मदन बिष्ट बाड़ी गांव भी पहुंचे, वहां उन्होंने स्व. किशन नाथ के परिवार से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन