{"_id":"572f7a154f1c1ba9485cd11c","slug":"mla-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृत सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृत सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करें
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 08 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
एमएलए ने की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने लोनिवि पीएमजीएसवाई के अभियंताओं की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने और विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जीना ने अधिशासी अभियंता से विभिन्न मार्गों की प्रगति की जानकारी ली। पैसिया-गड़कोट, चकरगांव-घुघुती, वलमरा-सराईखेत, सदर-बेसरबगड़, भौनढांडा-मनगांव, बौड़ तल्ली-मल्ली, मनराल धूरा- नानणकोटा आदि मोटर मार्गों के शीघ्र टेंडर करवा कर निर्माण शुरू करने को कहा। विधायक ने कहा कि इन सड़कों को भारत सरकार से वन भूमि की स्वीकृति के साथ वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है।
उन्होंने सल्ट और स्याल्दे ब्लॉकों की अन्य स्वीकृत डेड़ दर्जन सड़कों की समीक्षा कर सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों के वन भूमि प्रपत्र तैयार नहीं हुए हैं उनके प्रपत्र प्राथमिकता से तैयार करें।
विज्ञापन
निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सड़क गांवों को मुख्य धारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इसलिए किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अधिशासी अभियंता जेसी पंतोला, एई आरपी पांडे, जेई राम सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।