फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Manoj Tiwari's development review

एमएलए मनोज तिवारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Thu, 21 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 21 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

विधायक मनोज तिवारी ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने और मुख्यमंत्री की घोषणाओं संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा निर्माण कार्य से जुड़े विभाग स्वीकृत कार्यों को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करें, लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सीएम की घोषणा के मुताबिक उच्चीकृत स्कूलों में कक्षाएं संचालित करने और दुर्गम स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कोसी बैराज का निर्माण पूरा कर बैराज में पानी एकत्र करने का काम शुरू करने को कहा। उन्होंने पेयजल से वंचित गांवों को चिन्हित करने के निर्देश पेयजल विभाग के अधिकारियों को दिए। कहा कि इन गांवों में पेयजल योजनाएं बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समाज कल्याण विभाग लाभार्थियों को समय पर पेंशन का भुगतान करें, ताकि पात्रों को परेशान नहीं होना पड़े। गंगा गाय योजना के तहत अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों को दिए।

उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में तेजी लाकर स्वीकृत सड़कों का निर्माण करने को कहा। उन्होंने पुलिस से शहर में घटित चोरियों का जल्द खुलासा कर घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को ठोस उपाय करने, वंचित गांवों में विद्युतीकरण, जजर पोलों और झूलते तारों को ठीक करने के निर्देश दिए।


बैठक में एसपी केएस नगन्याल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम इला गिरि, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed