फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Almora in Village

विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने गांवों का भ्रमण कर सुनी समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
MLA Almora in Village
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भैंसियाछाना ब्लॉक के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांवों में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये स्वीकृत किए। चौहान कार्यकर्ताओं के साथ 15 किमी पैदल चलकर कोटा, जामडी, कटोजिया, पभ्या, सुकना गांव पहुंचे। इन गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की जनसमस्या सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। युवाओं की मांग पर उन्होंने ग्राम पंचायत पभ्या में खेल मैदान के लिए विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। सल्ला भाटकोट सुकना मोटर मार्ग के निर्माण के लिए लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता की और शीघ्र मार्ग का निर्माण करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को ग्राम पंचायत सुकना में पेयजल उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत में पेयजल योजना के निर्माण के लिए डीपीआर शासन को भेजने को कहा। इस मौके पर कोविड-19 वायरस रोकथाम के लिए ग्रामीणों को मास्क भी वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, महामंत्री मंगल सिंह रावत, चंदन मेर, कमलेश नेगी, चंदन चम्याल, महेंद्र सिंह चम्याल, लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान दौलत सिंह, नवीन सिंह, पप्पू वाणी, बीडीसी सदस्य विजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed