{"_id":"584d81f44f1c1b7c3a2c366b","slug":"mission-inter-college-concluded-a-seven-day-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंटर कॉलेज का सात दिवसीय शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंटर कॉलेज का सात दिवसीय शिविर संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंटर कॉलेज का सात दिवसीय शिविर संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन ताड़ीखेत ब्रांज फैक्ट्री के महाप्रबंधक एलएम पांडे ने किया। उन्होंने एनएसएस को समाज सेवा का उचित माध्यम बताया और स्वयंसेवियों से बुराइयों के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। प्राइमरी स्कूल खनियां में आयोजित शिविर के समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। रैलियां निकालकर शराब, जुआ जैसी बुराइयों के प्रति समाज में जनजागरण भी किया। शिविर संरक्षक और प्रधान राजेंद्र बिष्ट ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना कर भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य एसडी कांडपाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार जोजफ ने सात दिनी शिविर का ब्यौरा रखा। अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। अध्यक्षता अखिल माहेश्वरी, संचालन शिवानी बिष्ट, शिखा टम्टा ने किया। संजीव सिंह, विनय सिंह, सतीश मसीह, सुरेंद्र नेगी, धीरज, उज्ज्वला पवार आदि थे।
विज्ञापन