फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Missing sparrow's tweet

गुम हो रही है गौरैया की चहचहाहट

Mon, 20 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्व गौरैया दिवस पर नगर के गोपालधारा में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने गौरेया के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शहरीकरण की दौड़ में गौरैया की चहचहाहट अब गायब होते जा रही है। उन्होंने गौरेया के संरक्षण पर जोर दिया।
 
उन्होंने कहा कि पहले गौरैया के झुंड के झुंड नजर आते थे, लेकिन अब गौरैया की संख्या दिन प्रतिदिन कम होते जा रही है। गौरैया की संख्या धीरे-धीरे कम होते जाना हमारे जीवन के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि आज मॅाडर्न टेक्नोलॉजी में घर बन रहे हैं। सीमेंट के घर बनने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सीमेंट से बने घरों में गौरैया के लिए कोई जगह नहीं है। मोबाइल टॉवरों का रेडिएशन भी चिड़िया के लिए बहुत खतरनाक होता है। गिरीश चंद्र मल्होत्रा ने बताया कि पुराने समय में पत्थर और लकड़ियों के घर बनाए जाते थे। इन घरों में चिड़ियों के लिए घोंसले भी बनाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सीमेंट के मकान में चिड़ियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने कहा कि पक्षियों का जैव विविधता में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि गौरैया के संरक्षण के लिए उचित पहल नहीं की तो इस पक्षी की प्रजाति विलुप्त हो जाएगी। इस मौके पर डा. गौरव मल्होत्रा, दया भट्ट, कूर्मांचल एकेडमी की रचना, लवली, कन्नू जोशी, रुद्रप्रसाद, आर्मी स्कूल की प्रेरणा निगम, विवेकानंद की सोनाली, सौरभ, सुमित आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed