फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minor raped, arresting accused

नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jul 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन

 एक नाबालिग बालिका से बलात्कार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन


 तहसील क्षेत्र के एक गांव में बारह साल की नाबालिग के साथ बलात्कार के सनसनीखेज मामले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। घटना 15 जुलाई की बताई गई है। पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी जीवन साह (30) ने उसके घर के निकट पानी भरने गई बालिका को अपने कमरे में बुलाया। बालिका द्वारा मना करने पर वह उसे जबरन हाथ खींचकर अंदर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना से सहमी बालिका ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी। मां ने उसके पिता को मामले से अवगत कराया। पिता के संज्ञान में मामला आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने रविवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिररफ्तार करने वाली टीम में एसआई गोविंद मेहता, राजकुमारी सिंघानिया, जगतसिंह और जगदीश सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि मामला धारा 376 और 3/4 पॉक्सो के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। बताया गया है कि आरोपी शादीशुदा है, जो अकेले ही रहता है। पत्नी काफी समय पहले उसे छोड़कर जा चुकी है। क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed