फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ministerial workers demonstrated by tying a black band on the arm

मिनिस्टीरियल कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ministerial workers demonstrated by tying a black band on the arm
विकास भवन अल्मोड़ा प्रांगण में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। इक्कीस सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के बैनर तले विभिन्न विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। कार्यालय परिसरों में कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और सरकार से सभी समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों के निराकरण के लिए शासन संगठन को वार्ता के लिए जल्द आमंत्रित करे।
विज्ञापन

कार्मिकों ने सीईओ, कलक्ट्रेट, विकास भवन, लोनिवि, सिंचाई विभाग आदि कार्यालयों के प्रांगणों में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और नारेबाजी की। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाते हुए संशोधित एसीपी का लाभ देने के लिए कहा। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को 6600 ग्रेड वेतन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जिले में पदोन्नति, विभागों में मिनिस्टीरियल संवर्ग में अतिरिक्त पदों का सृजन करने, मृतक आश्रित को प्रथम नियुक्ति दुर्गम में दिए जाने की बाध्यता समाप्त करने समेत अन्य समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
विज्ञापन

सीईओ कार्यालय प्रांगण में हुए प्रदर्शन में मंडलीय अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, सचिव सौरभ चंद, जिला मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, अर्जुन नेगी, कमल बिष्ट, हयात सिंह जैम्याल, मुकेश जोशी, गोविंद मेहता आदि थे। विकास भवन में फेडरेशन अध्यक्ष सीएस नैनवाल, रमेश पांडे, पूरन भोज, निर्मल जोशी, नवीन जोशी, अनुराग साह, खीम सिंह, वंदना जोशी ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed