फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ministerial personnel fasted in Almora

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने दूसरे दिन भी सीईओ कार्यालय प्रांगण में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ministerial personnel fasted in Almora
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते मिनिस्ट्रीयल कर? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मिनिस्टीरियल संवर्ग के विभिन्न पदों के लिए दूसरी पदोन्नति सूची जारी करने समेत लंबित मांगों को लेकर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर कार्मिकों ने दूसरे दिन भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। कार्मिकों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर प्रोन्नति के लिए सूची जारी हुए एक माह से अधिक समय बीत गया है लेकिन 350 कार्मिकों को स्थान आवंटित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों के लिए भी दूसरी प्रोन्नति सूची जारी करने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति संशोधन के प्रकरण लंबित पड़े हैं उनका भी समाधान विभाग नहीं कर पा रहा है। कई बार उच्चाधिकारियों से समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ा है। जब तक सभी समस्याएं हल नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। दूसरे दिन धरने में मंडलीय सचिव पंकज जोशी, उमेश बाराकोटी बैठे जबकि मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, दीप चंद्र पांडे, गोपाल भाकुनी, जगदीश सिंह, अर्जुन सिंह नेगी, हयात सिंह जैम्याल, योगेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश चंद्र जोशी, भगवान राम आर्या, खिमुली देवड़ी, अवनीश पडियार आदि ने आंदोलन को समर्थन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed