फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister of Higher Education did the inauguration of Administrative Building, Laboratory Computer Center

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया महाविद्यालय के भवनों का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minister of Higher Education did the inauguration of Administrative Building, Laboratory Computer Center
चौखुटिया में महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत व विधायक महेश नेगी - फोटो : ALMORA
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन, भूगोल प्रयोगशाला व कंप्यूटर सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को पर्याप्त मात्रा में पुस्तकें, प्रवक्ता व फर्नीचर सहित हर तरह की सुविधा देने को प्रतिबद्ध है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मन लगाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रत्येक महाविद्यालय को दो करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। यह धनराशि भवन, प्रयोगशाला, खेल सामग्री, कंप्यूटर, फर्नीचर व क्रीड़ा मैदान आदि में खर्च की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कालेजों में छात्रों की 180 दिन की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है इसके बगैर छात्र परीक्षा में नहीं बैठ पाऐंगे। इस मौके पर विधायक महेश नेगी ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना में सहयोग करने का भी आग्रह किया। प्राचार्य डॉ. धनसिंह कुंवर ने सभी का आभार जताया। संचालन डा. मनोरम मित्रा ने किया। इस मौके पर एसडीएम आरके पांडे, बीईओ भारत जोशी, बीडीओ एनके भट्ट, प्रभाकर त्यागी, डॉ. सिराज अहमद, डॉ. रीता तिवारी, पुष्पा भट्ट, मोनिका टम्टा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडे, पूरन संगेला, दिगंबर नेगी, बलवंत नेगी, विनोद छिमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पीजी की घोषणा न होने से निराशा
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने तथा बीएससी व बीकॉम आदि को शुरू करने को लेकर छात्रों व अन्य लोगों को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से काफी उम्मीदें थी। लेकिन उनके द्वारा इस संबंध में कोई घोषणा न किए जाने से छात्रों में निराशा दिखी। कालेज के लिए सड़क संबंधी मांग को भी उन्होंने विधायक की तरफ खिसका दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम हर माह करेंगे निरीक्षण
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि एसडीएम हर माह महाविद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर कालेजों के शिक्षण कार्य व अनुशासन आदि का जायजा लेंगे। प्रत्येक दो माह में एक बार उच्च शिक्षा उपनिदेशक भी कालेजों के कक्षाओं में जाकर पठन पाठन का जायजा लेंगे। प्रत्येक प्रवक्ता का पांच घंटे कालेज में रहना भी अनिवार्य कर दिया गया है। कोर्ट में लंबित मामला निपट गया तो दो माह के भीतर सभी कालेजों में शत प्रतिशत प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी जाएगी। ब्यूरो

महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। सहकारिता व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धनसिंह रावत ने आईएफएफडीसी के तहत आजीविका परियोजना से संचालित मां अगनेरी एसआरसी नागाड़ (स्वायत सहकारिता), जय भूमियां बाबा एसआरसी भगोती और जय मां दूनागिरी एसआरसी नौगांव अखोडिय़ा के नव निर्मित सहकारिता भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वह काश्तकारों की आमदनी बढ़ाने, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। इस मौके पर विधायक महेश नेगी, परियोजना प्रबंधक कैलाश भट्ट, परियोजना समन्वयक देश दीपक यादव, एसडीएम आरके पांडे, बीडीओ एनके भट्ट, सेवानिवृत्त आईएफएस दिवाकर सिन्हा, गीता जोशी, मंजू देवी, कौशल्या देवी, गंगा देवी, यशोद महरा, दीपक शर्मा, हरीश नेगी, राजेश मठपाल, पूरन भंडारी, संदीप सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed