{"_id":"5901e88c4f1c1bb365c0f1db","slug":"minister-of-cooperatives-seeing-dirty-in-the-cooperative-drug-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":" को-आपरेटिव ड्रग फैक्ट्री में गंदगी देखकर बिफरे सहकारिता मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
को-आपरेटिव ड्रग फैक्ट्री में गंदगी देखकर बिफरे सहकारिता मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
Updated Fri, 28 Apr 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत ड्रग फैक्ट्री का निरीक्षण करते सहकारिता राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने यहां भव्य स्वागत किया। बाद में उन्होंने यहां को आपरेटिव ड्रग फैक्ट्री का निरीक्षण किया और सफाई अव्यवस्था को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने फैक्ट्री के अधिकारियों से अधिक से अधिक दवा का उत्पादन करने को कहा और उत्पादों को बाजार मुहैया कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत सुबह पर्यटन नगरी से गुजर रहे थे, इस बीच कुछ क्षण यहां रुके। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता वहां पहुंच गए, उन्होंने मंत्री का स्वागत किया तथा रानीखेत में आयुर्वेदिक कालेज कैंपस खोलने, घोषित नगर पालिका को अस्तित्व में लाने तथा क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री यहां गनियाद्योली स्थित को आपरेटिव ड्रग फैक्ट्री पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी का ढेर दिखने पर वह बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी दवाएं बन रही हैं, ऐसे में गंदगी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिकारियों ने बताया कि दवाओं को बाजार नहीं मिल पा रहा है। इस पर मंत्री डा. रावत ने कहा कि दवाओं का उत्पादन रुकना नहीं चाहिए, इसे बाजार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उन पर है, इसके लिए उन्होंने प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। स्टाफ क्वार्टर निर्माण के लिए उन्होंने प्रस्ताव भेजने को कहा। इस दौरान छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेेगी, नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, त्रिभुवन शर्मा, चंदन भगत, लक्ष्मण नेगी, विनोद भार्गव, राजेंद्र जसवाल, प्रेम शर्मा, भुवन जोशी, दीन दयाल जोशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन