फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister Ajay Tamta did not come to Khel Mahakumbh Almora when the card did not reach

Almora: नहीं पहुंचा कार्ड तो खेल महाकुंभ में नहीं आए मंत्री, पूरे आयोजन के दौरान होती रही उपेक्षा की चर्चा

Sat, 05 Oct 2024 12:06 PM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद
राजेश शर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Oct 2024 12:06 PM IST
सार

खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के संकल्प के साथ राज्य भर में होने वाले खेल महाकुंभ की शुरूआत अल्मोड़ा के स्टेडियम से शुक्रवार को हो गई। अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा शहर में मौजूद रहने के बाद भी कार्यक्रम में नहीं आए। खबर में जानिए वजह...

विज्ञापन
Minister Ajay Tamta did not come to Khel Mahakumbh Almora when the card did not reach
मंत्री अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के संकल्प के साथ राज्य भर में होने वाले खेल महाकुंभ की शुरूआत अल्मोड़ा के स्टेडियम से शुक्रवार को हो गई। आगाज शानदार रहा, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों की भी सराहना हुई लेकिन इन खेलों पर राजनीति के छींटे भी पड़ गए। अल्मोड़ा के सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा शहर में मौजूद रहने के बाद भी कार्यक्रम में नहीं आए। उद्घाटन समारोह का समापन होने तक उनके आने का इंतजार किया गया। कुछ चहेतों ने तो फोन भी किए लेकिन मंत्री आयोजन में नहीं पहुंचे।

इस दौरान चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोगों ने आयोजकों को बताया कि मंत्री को तो आयोजन का कार्ड ही नहीं पहुंचा है। इसके बाद कार्ड किसने और किसे दिया था और कार्ड पहुंचा या नहीं पहुंचा। पहुंचा तो कहां पहुंचा, इन सवालों के जवाब ढूंढने शुरू हुए। पता चला कि जब आयोजकों की तरफ से कार्ड वितरण करने वाले कर्मचारी मंत्री का कार्ड देने जा रहे थे तो भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को यह कहते हुए कार्ड सौंप दिया गया था कि आप मंत्री को कार्ड देकर आयोजन स्थल पर आने का आग्रह भी कर लें।
विज्ञापन


ये पढ़ें- नारी तू नारायणी: कलियुग के महिषासुरों से निपटने के लिए बालिकाओं को बना रहीं दुर्गा, हर साल लगाती हैं फ्री कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शुक्रवार सुबह से ही मंत्री को आयोजन स्थल पर बुलाने के लिए फोन किए जाने लगे तो उन्होंने न केवल फोन उठाने बंद कर दिए बल्कि अपने करीबी लोगों से आयोजकों तक यह संदेश भी भिजवा दिया कि वे कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं। इधर, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उन्हें तो खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह जैसे आयोजन की कोई जानकारी ही नहीं मिली ऐसे में कार्यक्रम में जाकर भी क्या करते। बहरहाल यह प्रकरण दिनभर शहर में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed